MS Word में “Home Tab” क्या है और इसका उपयोग?
हॆल्लॊ दोस्तो कैसे हो आप सभी आशा है कि आप सभी स्वस्थ होगे तो आगे बद्ते है मै आपका दोस्त विजय...... आज आप लोगो के लिये लेकर आया हु Ms Word में “Home Tab” क्या है और इसका उपयोग कैसे करे.
MS Word में “Home Tab” क्या है और इसका उपयोग?
Ms
Word में Home Tab एक डिफ़ॉल्ट टैब होता है। जो यूजर को सबसे अधिक उपयोग
किये जाने वाले Commands/Controls
तक पहुँच प्रदान करता है। इनके
इस्तेमाल से यूजर यह तय कर सकते है, कि डॉक्यूमेंट में
टेक्स्ट कैसा दिखाई देगा।
समान्यतः जब आप MS Word ओपन करते है, तो Home Tab डिफॉल्ट रूप से ओपन रहती है। हालांकि आप
Ms Word में Home पर क्लिक करके भी
इसे एक्सेस कर सकते है।
MS Word में एक डॉक्यूमेंट क्रिएट करने के दौरान Home
Tab का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। उदाहरण के लिए Front का Type, Size, और Color बदलने; Text को Bold,
Italic और Underline
करने; Text को Cut और Paste करने से सम्बंधित सभी
महत्वपूर्ण Commands इस टैब में
मौजूद होते है।
नीचे पोस्ट में आपको Home Tab के सभी Commands और उनके
कार्यो के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।
Home Tab के सभी Commands
और उनके Functions
MS
Word में Home Tab सबसे महत्वपूर्ण टैब है। इसमें वो सभी Commands शामिल होते है, जिनका उपयोग
डॉक्यूमेंट बनाने के दौरान सबसे अधिक होता है।
यूजर Home Tab को अपने कीबोर्ड के माध्यम से Alt+H Shortcut Key दबाकर ओपन कर सकते है, या वे माउस के उपयोग से Menu Bar में
मौजूद Home
Tab पर क्लिक कर सकते है।
Home
Tab के अंदर पांच Command Groups होते है:
1.
Clipboard
2. Font
3. Paragraph
4. Styles
5. Editing
Clipboard Group
Home Tab के अंदर Clipboard Group सबसे बाई तरफ
मौजूद होता है। इसमें कुछ प्रमुख Commands जैसे – Cut, Copy, Paste और Format
Painter शामिल किये गए है। इनका उपयोग
क्या है, इससे ज्यादातर यूजर परिचित होते
है।
·
Cut – इस Command का उपयोग करके आप डॉक्यूमेंट
में किसी टेक्स्ट को या पूरे पैराग्राफ को Remove कर सकते है, और उसे डॉक्यूमेंट में दूसरे
स्थान पर Paste कर सकते है।
·
Copy – डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को Copy करने के लिए इस Command का उपयोग
किया जाता है।
·
Paste – Copy किये गए टेक्स्ट को डॉक्यूमेंट में किसी भी स्थान पर Paste करने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल होता है।
·
Format Painter –
इस विकल्प की मदद से आप एक टेक्स्ट के फॉरमेट को दूसरे
टेक्स्ट में अप्लाई कर सकते है।
·
Clipboard Launcher –
यह विकल्प Clipboard Group के निचले दाएं कोने में स्थित होता है। डॉक्यूमेंट में आपके द्वारा
Cut और Copy किये गए आइटम यहां स्टोर रहते है।
Font Group
Font Group, में शामिल Commands का प्रयोग Text
Formatting के लिए किया जाता है। इनके
उपयोग से हम टेक्स्ट के लुक को आकर्षक बना सकते हैं। जिससे डॉक्यूमेंट को पढ़ने में
हमको सुविधा हो। फॉन्ट समूह विकल्प आपको डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट का Style,
Size, टेक्स्ट का Color इत्यादि बदलने की अनुमति प्रदान करता हैं।
·
Font Type – इसका इस्तेमाल MS Word में Font
Style को बदलने के लिए किया जाता हैं।
उदाहरण के लिए Calibri, Arial, etc.
·
Font Size – इसका उपयोग फॉन्ट के आकार को बड़ाने और घटाने के लिए किया जाता हैं।
·
Increase/Decrease Font Size –
इनका उपयोग भी Text Size को बड़ा और छोटा करने के लिए होता है।
·
Bold – टेक्स्ट को बोल्ड (मोटा) आकार देने के लिए इसका उपयोग किया जाता
हैं।
- Italic – इसका उपयोग आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को Italic रूप देने के लिए किया जाता हैं। इसका मतलब यह है, कि फ़ॉन्ट की बॉडी आगे की ओर झुकी हुई हैं।
- Underline – आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए टेक्स्ट को Underline करने के लिए इसका इसका यूज़ होता हैं।
- Strikethrough – यह टेक्स्ट पर खींची हुयी सीधी लाइन होती है। देखने में ऐसा
लगता है,
मानो टेक्स्ट को काटा गया है। इसका उपयोग
यह संकेत देने के लिए किया जाता है, कि
उस टेक्स्ट को हटा देना चाहिए।
- Subscript – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट की लाइन के ठीक नीचे बहुत छोटे
अक्षर टाइप करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर रासायनिक फार्मूला (H2O) लिखते समय यह विल्कप काम आता है।
- Superscript – इस विकल्प का उपयोग टेक्स्ट की लाइन के ठीक उप्पर बहुत छोटे
अक्षर टाइप करने के लिए किया जाता है। Word में
मैथमेटिक्स सूत्र (a2+b2) लिखने के लिए इसका उपयोग करते है।
- Text Highlight Color – आप इसका उपयोग डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट या पैराग्राफ को कलर
के माध्यम से हाइलाइट करने के लिए कर सकते हैं।
- Font Color – डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट के कलर को बदलने के लिए इस विकल्प का
इस्तेमाल होता है।
- Clear All Formatting – इस विकल्प का उपयोग सेलेक्ट किये गये टेक्स्ट, पैराग्राफ या पुरे डॉक्यूमेंट में अप्लाई की गयी फॉर्मेटिंग को
डिलीट करने के लिए किया जाता हैं।
- Text Effects and Typography – टेक्स्ट का लुक बदलने के लिए आप इस विकल्प की मदद से उसमें Shadow और Glow
जैसे कई सारे Effects अप्लाई कर सकते है।
- Change
Case –
यह फ़ंक्शन आपको टेक्स्ट केस को बदलने की
अनुमति देता है। इस विकल्प के अंदर तीन मुख्य विकल्प शामिल होते है। जिसमें Sentence Case पहला है। इसके उपयोग से आप किसी Sentence के
पहले अक्षर को Uppercase
और अन्य सभी अक्षरों को Lowercase कर सकते है। इसके अलावा दो अन्य विकल्प Uppercase और Lowercase
की मदद से आप टेक्स्ट के सभी अक्षरों को
बड़ा और छोटा कर सकते है।
Paragraph Group
Paragraph Group हमें पूरे डॉक्यूमेंट का लुक बदलने की अनुमति देता है। इसमें मौजूद
Paragraph Formatting Commands का उपयोग करके आप डॉक्यूमेंट में दी गयी जानकारी को बेहतर तरीके से
व्यवस्थित कर सकते है।
·
Bullets – डॉक्यूमेंट में Bullet Points जोड़ने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल होता है।
·
Numbering – इस विकल्प की मदद से आप डॉक्यूमेंट में Numbered
List क्रिएट कर सकते है।
·
Multilevel List –
डॉक्यूमेंट की रूपरेखा बनाने के लिए इस विकल्प का
उपयोग होता है। यह आपको कई Level वाली List बनाने में मदद करता है।
·
Align Left, Center, Right & Justify –
इन विकल्प का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को बाएं, बीच में, दाएं और बराबर एक फॉरमेट में
करने के लिए होता है।
·
Line & Paragraph Spacing –
टेक्स्ट की लाइन या पैराग्राफ्स के बीच रिक्त स्थान की
मात्रा को बदलने के लिए इस विकल्प का चयन करें।
·
Decrease Indent –
पैराग्राफ को डॉक्यूमेंट के बाएं कोने में धकेलने के
लिए इस विकल्प का इस्तेमाल करें।
·
Increase Indent –
पैराग्राफ को डॉक्यूमेंट के बाएं कोने से दूर ले जाने
के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल करें।
- Sort – इस विलक्प कि मदद से आप लिस्ट में मौजूद टेक्स्ट को Sort कर सकते है। ताकि टेक्स्ट वर्णमाला क्रम (A to Z or Z to
A) में दिखाई दे।
- Show/Hide – यूजर द्वारा डॉक्यूमेंट में की गई फोर्मेटिंग जो आमतौर पर छुपी
हुई होती है,
जैसे रिक्त स्थान, पैराग्राफ मार्कर, टैब
मार्क,
इत्यादि को दिखाने और छुपाने के लिए इस
विकल्प का इस्तेमाल होता है।
- Border – चुने गए टेक्स्ट या पैराग्राफ के चारों और Border बनाने के लिए, इस विकल्प पर क्लिक
करें।
- Shading – अगर आपको डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट या पैराग्राफ के
बैकग्राउंड में कलर चाहिए तो इस विकल्प का उपयोग करें।
Styles Group
Styles Group, में पहले से तैयार कुछ महत्वपूर्ण Styles शामिल किए है। जो डॉक्यूमेंट के लेआउट और डिज़ाइन में बहुत अधिक
प्रभाव डालते है। जब आप डॉक्यूमेंट में फोर्मेटिंग अप्लाई करने के लिये इन Styles का उपयोग करते है, तो आप पूरे
डॉक्यूमेंट में कई सारे बदलावों को आसानी से एक साथ लागू कर पाते है।
Styles Group में कुछ प्रमुख Commands जिनमें Heading, Title, Subtitle, No Spacing, Emphasis, Strong, Quote,
Book Title, etc. शामिल है।
Editing Group
Editing Group में वह Commands होते है, जिसे यूजर द्वारा टेक्स्ट को Find, Replace और Select करने के लिए इस्तेमाल किया जाता
हैं। Home Tab में यह ग्रुप
सबसे दाहिने कोने पर मौजुद होता हैं।
·
Find – यह विकल्प आपको डॉक्यूमेंट में किसी टेक्स्ट को खोजने की सुविधा
प्रदान करता हैं। इस Command का उपयोग करके आप वर्ड
डॉक्यूमेंट के किसी करैक्टर, शब्द, या शब्दों के समूहों को आसानी से खोज पाते हैं।
·
Replace – यह Command वर्ड डॉक्यूमेंट में किसी भी
खोजे गए टेक्स्ट की जगह दूसरे टेक्स्ट कोें Replace करने की सुविधा प्रदान करता हैं।
·
Select – इस विकल्प की मदद से आप पुरे डॉक्यूमेंट, किसी ऑब्जेक्ट, या एक जैसी
फॉर्मेटिंग वाले टेक्स्ट को सेलेक्ट कर सकते है।
अंत में पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो कृपया इसे Social
Media पर Share जरूर करे, ताकि आपके
माध्यम से अन्य लोगों तक यह जानकारी पहुंच पाए।
तो दोस्तो जानकारी कॆ साथ मे कुछ मनॊरञ्जन भी जरुरी है तो चलो एक मजेदार विदेओ की ओर चलते है...... https://youtu.be/F3yh78mcCIk
Important Detail for study
ReplyDeleteSuper Detail
ReplyDeleteNice explanation
ReplyDeleteHelpful Details For Study
ReplyDelete