MS Word में Insert Tab क्या है इसका उपयोग
हॆल्लॊ दोस्तो कैसे हो आप सभी आशा है कि आप सभी स्वस्थ होगे तो आगे बढते है मै आपका दोस्त विजय...... आज आप लोगो के लिये लेकर आया हु Ms Word में “Insert Tab” क्या है और इसका उपयोग कैसे करे.
MS Word में Insert Tab क्या है इसका उपयोग
Word में Insert Tab दूसरे नंबर की टैब है। इस पर क्लिक करने पर हमें कई
सारे टूल्स दिखाई देते है, जिनका उपयोग हम
डॉक्यूमेंट में कुछ अतिरिक्त चीजें जैसे Table, Picture, Shapes, SmartArt, Chart, Header, Footer, Link,
etc. Insert करने के लिए कर
सकते है।
नीचे दिखाई गई
पिक्चर Insert
Tab का स्क्रीनशॉट है।
Insert Tab की Commands
Insert
Tab में कुल दस Commands Group होते है। जिनमे Pages, Tables, Illustration, Add-ins, Media, Links, Comments,
Header & Footer, Text और
Symbols ग्रुप शामिल है। आइये इन सभी के बारे में एक-एक करके
विस्तार से जानें।
Pages
उप्पर इमेज में आप
देख सकते है,
कि Pages Group में कुल तीन Commands है।
यह सभी डॉक्यूमेंट पेज से सम्बंधित है। आइये जाने इन Commands का क्या उपयोग है।
Cover
Page – इस Commands का उपयोग आप डॉक्यूमेंट में एक Cover Page Insert करने के लिए कर सकते हैं। इसमें कई सारी टेम्पलेट्स भी
मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल आप बेहतर Cover Page डिज़ाइन
करने के लिए कर सकते हैं।
Blank
Page – इसके द्वारा आप
डॉक्यूमेंट में एक नया Blank Page Insert कर
सकते हैं।
Page
Break – इस Command का उपयोग वर्ड पेज में आपके द्वारा जहाँ पर कर्सर रखा
होता हैं, वहां से एक नया पेज Insert करने के लिए होता है।
Tables
यह विकल्प आपको
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डॉक्यूमेंट में Table Insert करने
की अनुमति देता हैं। इसमें आप Table को अलग डिज़ाइन भी
दे सकते है।
Illustration
Illustration
Group का उपयोग आप अपने
डॉक्यूमेंट पेज पर Picture, SmartArt, Shapes, Chart, Screenshot, etc. को Insert करने
के लिए करते हैं।
Picture
– पेज पर Picture Insert करने के लिए इस विकल्प पर क्लिक करें।
Shapes
– इस विकल्प का प्रयोग आप वर्ड
डॉक्यूमेंट में एक या उससे अधिक Shapes को
जोडने के बाद उसमे टेक्स्ट, बुलेट, नंबरिंग और रंग इत्यादि जोड़ने के लिए कर सकते हैं।
SmartArt
– डॉक्यूमेंट में जानकारी को
ग्राफिक के जरिये दर्शाने के लिए आप SmartArt का
उपयोग कर सकते हैं।
Chart
– डॉक्यूमेंट पेज पर जानकारी को
ग्राफ़िक्स के जरिये प्रदर्शित करने के लिए चार्ट विकल्प का प्रयोग करें।
Screenshot
– इस विकल्प की मदद से आप अपने
डिवाइस से स्क्रीनशॉट लेकर डॉक्यूमेंट में Insert कर
सकते है।
Add-ins
Add-ins
Group की मदद से यूजर कुछ
अतिरिक्त प्रोग्राम को Word में जोड़ सकते है।
उदाहरण के लिये हमने Wikipedia App को
Word में जोड़ा। इसके बाद उसमें मौजूद जानकारी को हम आसानी
से एक्सेस करके अपने डॉक्यूमेंट में इस्तेमाल कर सकते है।
Add-ins
का उपयोग करके कई सारे अन्य
कमांड और फीचर Word
में जोड़े जा सकते है। इस टूल का
उपयोग करके यूजर अपने Word की कार्यक्षमता को
बड़ा पाते है। इस ग्रुप के अंदर आमतौर पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। आइये जाने
उनका क्या इस्तेमाल है।
Get
Add-ins – इस विकल्प पर क्लिक
करने से आपके सामने Office Add-ins Store की विंडो ओपन होगी जहाँ से आप Add-ins को सर्च करके उन्हें Word में जोड़ सकते है।
My
Add-ins – आपके द्वारा पहले
से जोड़े गए Add-ins
को इस विकल्प पर क्लिक करके आप
एक्सेस कर सकते है।
Media
Media
Group में आपको Online Video का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करके आप किसी भी Online Video को पेज में कही भी Insert कर सकते है। जिस भी वीडियो को पेज में लगाना चाहते है, उसके URL को कॉपी कीजिये और Insert Video के बॉक्स में कॉपी कर दीजिए।
Links
Link
– वर्ड डॉक्यूमेंट में किसी वेब
पेज या अन्य फाइल को लिंक करने के लिए इस विकल्प पर क्लिक कीजिए।
Bookmark
– इस विकल्प का उपयोग डॉक्यूमेंट
के अंदर Bookmark
बनाने के लिए किया जाता है। अगर
आपका डॉक्यूमेंट बहुत बड़ा है, और आप पेज के किसी
विशिष्ट बिंदु तक जल्दी से पहुँचना चाहते तो उसका लिंक बनाकर उसे Bookmark कर सकते है।
Cross-reference
– यह विकल्प आपको एक ही
डॉक्यूमेंट पेज के अन्य भागों जैसे शीर्षक, टेबल या चार्ट से
लिंक करने की अनुमति देता है। ऐसा तब किया जाता है, जब आपको डॉक्यूमेंट में किसी अन्य भाग को Reference देना है।
Comments
इस फ़ीचर का प्रयोग
यूज़र द्वारा वर्ड दस्तावेज़ में टेक्स्ट टिप्पणी जोड़ने के लिए किया जाता हैं।
Header & Footer
Header
– यह डॉक्यूमेंट पेज का सबसे ऊपरी
भाग होता है। जिसका प्रयोग आप प्रत्येक पेज पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे Title, Date, Page Number,
etc. को जोड़ने के लिए कर सकते हैं।
जो आपके दस्तावेज को प्रोफेसशनल रूप प्रदान करता हैं।
Footer
– यह डॉक्यूमेंट पेज का सबसे
निचला भाग होता हैं। जिसका इस्तेमाल आप डॉक्यूमेंट के प्रत्येक पेज पर Page Number, Date,
Copyright, etc. जोड़ने के लिए करते
हैं।
Page
Number – डॉक्यूमेंट में Page Number Insert करने के लिए इस विकल्प का उपयोग कीजिये।
Text
Text
Box – डॉक्यूमेंट में Text Box जोड़ने के लिये इसका उपयोग किया जाता है। किसी विशेष
टेक्स्ट को हाइलाइट करके दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
Quick
Parts – अपने डॉक्यूमेंट
में प्रीफॉर्मेटटेड टेक्स्ट, ऑटो टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट प्रोपर्टीज, और फील्ड Insert करने
के लिए इस विकल्प पर क्लिक करें।
Signature
Line – यह विकल्प आपको पेज
के अंत मे Signature
Line Insert करने में मदद करता
है। इसमें लाइन के नीचे हस्ताक्षरकर्ता का नाम, प्रोफेशन, और ईमेल आईडी आता
है। इसके उप्पर हस्ताक्षरकर्ता अपने डिजिटल हस्ताक्षर कर
सकता है।
WordArt
– अगर आप विभिन्न प्रकार के
टेक्स्ट इफेक्ट्स अपने वर्ड पेज में Insert करना
चाहते है, तो इस विकल्प पर क्लिक करें।
Date
and Time – पेज में वर्तमान
टाइम और डेट Insert
करने के लिए इस विकल्प का उपयोग
करें।
Object
– वर्ड पेज में कोई ऑब्जेक्ट जैसे
अन्य डॉक्यूमेंट फाइल या एक एक्सेल चार्ट इत्यादि Insert करने के लिए इस विकल्प पर क्लिक करें।
Drop
Cap – पैराग्राफ के
शुरुवात में एक बड़ा कैपिटल लेटर बनाने के लिये Drop Cap का उपयोग होता है।
Symbol
इस समूह के अंतर्गत दो Command उपलब्ध हैं।
Equation – इस कमांड का प्रयोग आप दस्तावेज पेज पर मैथमेटिकल सूत्र Insert करने के लिए कर सकते हैं।
Symbol – यह कमांड आपको डॉक्यूमेंट पेज पर Symbols Insert करने की सुविधा प्रदान करता हैं। इसमें सिंबल का एक ग्रुप होता
हैं। आप अपने पसंद के सिंबल का चयन कर सकते हैं।
दोस्तो जानकारी कॆ साथ मे कुछ मनॊरञ्जन भी जरुरी है तो चलो एक मजेदार विदेओ की ओर चलते है...... https://youtu.be/F3yh78mcCIk
/kU;okn
Superb knowledge
ReplyDeleteSuperb instructions
ReplyDeleteSuperb Details
ReplyDelete