MS Excel in Hindi! MS Excel क्या है और कैसे सीखे?
तो हेल्लो दोस्तो हमने अभी तक MS WORD के बारे मे जानकारी प्राप्त कि आशा करता हु की आपको जानकारि अचछि लगि होगी
तो आगे हम MS EXCEL के बारे मॆ जानकरी प्राप्त करेगे मै आपका दोस्त विजय ..... आपके लिये लेकर आया हु MS EXCEL के बारे मॆ कुच रोचक जानकरी
चलो शुरु करते है
MS Excel in Hindi! MS
Excel क्या है और
कैसे सीखे?
क्या आप हिंदी में MS Excel सीखना चाहते हैं? MS Excel आज के समय में सभी के लिए सीखना जरूरी
हो गया है। इसके इस्तेमाल किसी भी छोटे या बड़े ऑफिस में किया जाता है। जब भी आप
किसी Computer से जुड़े नौकरी ढूंढने के लिए जाते हो
तो आपसे पूछा जाता है की आपने MS Excel सीखा है या नहीं, या आपके पास MS Excel से जुडी जानकारी है या नहीं।
मैं इस पोस्ट में आज बताऊंगा की MS Excel क्या है (What is MS Excel in Hindi) और इसका इस्तेमाल के क्या लाभ हैं।
साथ ही हम बताएंगे की MS Excel कैसे शुरु करें अथवा MS Excel में कौन कौन से Tools होते हैं। मैं अपने अगले पोस्ट में
आपको विभिन्न प्रकार के Excel Formulas तथा Excel Tabs जैसे Home Tab, Insert Tab, View Tab, आदि
के बारे में बताऊंगा। जिससे आप घर बैठे ही सम्पूर्ण MS Excel सीख सकते हैं वह भी सिर्फ हमारी वेबसाइट से। तो चलिए शुरू करते हैं
और सबसे पहले जानते हैं की Ms Excel kya hai? वैसे तो MS Excel के कई Version हैं लेकिन हम आपको MS Excel 2007 के बारे में बताएंगे
जिसका इस्तेमाल करना सबसे आसान होता है।
Ms Excel क्या है? (What is Ms Excel in Hindi)
MS Excel एक स्प्रेडशीट एप्लीकेशन है जिसे Microsoft office के पैकेज में शामिल होता है। इसे Microsoft
Corporation द्वारा
बनाया गया है। MS Excel को "Excel" या "Microsoft Excel" के नाम से भी जाना जाता है। इसका
उपयोग Data को Store
करने, रिकार्ड
करने और संसाधित करने के लिए किया जाता है। माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का उपयोग न केवल
विंडोज सिस्टम पर किया जा सकता है, बल्कि मैक ओएस, एंड्रॉइड
और ऐप्पल जैसे अन्य सिस्टम पर भी किया जा सकता है।
MS Excel में आप एक नई Sheet बना सकते हैं और उसमे Data दर्ज करके उसे Edit, Calculate, Format, Print अथवा
शेयर भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर आपको कई अन्य तरह के Tools तथा Template आदि मिलते हैं जिससे आप Graph, Chart, Report आदि
बना सकते हैं। Sheet में Data
को कैलकुलेट अथवा रिपोर्ट
बनाते समय Excel Formulas का इस्तेमाल किया जाता है। आइए अब
सीखते हैं की MS Excel कैसे खोलें?
MS Excel कैसे खोलें in Hindi?
Windows में MS
Excel खोलने
के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें। आइए अलग अलग तरीके से MS Excel खोलना सीखते हैं।
Method 1
1.
सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करें। आप चाहें तो अपने कीबोर्ड में Windows Logo Key भी दबा सकते हैं।
2.
All Program पर क्लिक करें।
3.
Microsoft office पर क्लिक करें।
4. Microsoft office Excel 2007 पर क्लिक करें।
Method 2
1.
अपने कीबोर्ड में Windows Logo Key दबाएं।
2.
Excel सर्च करें।
3. अब आपके सामने सर्च रिजल्ट में Ms Excel Application दिखाई देगा। उसपर क्लिक करें।
Method 3
1.
अपने कीबोर्ड में Windows Logo Key और R एक साथ Press करें।
2.
बॉक्स में Excel टाइप करें और Enter करें।
3. अब आपके सामने Ms Excel खुल जायेगा।
उपर आपने सीखा की Microsoft Excel कैसे खोलें। आइए प्रोग्राम खुलने के बाद जानते हैं की इसमें क्या
क्या होता है और उसका नाम क्या होता है।
Ms Excel
Window में उपयोगी Tools
जब आप MS Excel Application खोलेंगे तो वहां आपको बहुत सी चीजें
दिखाई देंगे। आइए सभी के बारे में जानते हैं।
Office Button
Office
Button एक्सेल
का बहुत ही महत्त्वपूर्ण भाग है। इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक Menu खुलता है जिसमे कई ऑप्शन जैसे New,
Open, Save, Save As, Print आदि होते हैं।
Quick Access
Toolbar
MS Excel में ऊपर की ओर बाई ओर एक Tools का समूह होता है जिसे Quick
Access Toolbar कहा
जाता है। यहां कुछ Tools होते हैं जिसका इस्तेमाल आप काम करते
समय कर सकते हैं। ये टूल एक शॉर्टकट के जैसे One Click
के साथ काम करते हैं। इसके
दाई ओर एक Customize Icon होता है जिस पर क्लिक करके आप नए Tools को Add कर सकते हैं या Tools को हटा सकते हैं।
Title Bar
MS Excel
Window के
सबसे ऊपर में एक पट्टी होती है उसे Title Bar
कहा जाता है। जब कोई नया Window खोला जाता है और उसे Save नहीं किया जाता है तो वहां पर Book 1 लिखा होता है। Save करने के बाद वहां पर आपके Sheets का Filename लिखा दिखाई देगा।
Windows
Control
Title Bar
के दाईं ओर आप देखेंगे कि तीन
Buttons होते हैं जिससे आप Excel Window को Control
कर सकते हैं। यहां से आप Excel Window को Minimize, Restore Down, Maximize अथवा Close
कर सकते हैं। Minimize पर क्लिक करने से Program चालू रहता है लेकिन Taskbar में एक Icon के रूप में छिपा रहता है। Restore Down पर क्लिक करने से Window का आकार छोटा होता है। जब आप Window का आकर छोटा करते हैं या Restore
Down पर
क्लीक करते हैं तो वह Icon Maximize में बदल जाता है। उसपर क्लिक करने के
बाद वापस से Window बड़ा हो जाता है। Close पर क्लिक करने के बाद Program
Close हो
जाता है।
MS Excel All
Tabs in Hindi
Excel में जितने भी Commands या Tools होते हैं वे अलग अलग Tabs में होते हैं। MS Excel में कई प्रकार के Tabs हैं जैसे Home Tab, Insert Tab, View Tab,
Formulas Tab, Format Tab आदि। इन सभी Tabs में कई अलग अलग Tools होते हैं।
Ribbon
Tabs के ठीक नीचे Tools और से सजी हुई एक लंबी पट्टी दिखाई देती है जिसे Ribbon कहा जाता है। इस Ribbon में कई तरह के Groups अथवा Tools होते हैं जो Tabs के अनुसार बदलते हैं।
Name Box
Ribbon के ठीक नीचे बाईं ओर आपको एक बॉक्स
दिखाई देगा जिसे Name Box कहा जाता है। Name Box में Active Cell का नाम लिखा होता है। यानी की यदि Cell A1 selected है तो Name Box में A1
दिखाई देगा।
Formula Bar
Name Box के ठीक दाईं ओर एक बॉक्स होता है जिसे
Formula Bar कहा जाता है। इसमें वो Formula दिखाया जाता है तो आप Cell में किसी Data को Calculate
करने में इस्तेमाल करते हैं।
जब भी आप Cell में कोई Formula दर्ज करते हैं तो Cell में उसका Result दिखाई देता है, लेकिन जब वह Cell Active होता है तो Formula Bar में वह Formula दिखाई देता है जो आपने दर्ज किया था।
Work Area
यह MS Excel Window का वह भाग है जहां पर आप कोई काम करते
हैं अथवा Data दर्ज करते हैं। यहां आपको Cells का समूह दिख जायेगा जिसमे आप Text डाल सकते हैं और उसे फॉर्मेट कर सकते
हैं। आप चाहें तो कई Cells को आपस में मिलाकर Merge भी कर सकते हैं। Cell के ऊपर Plus Sign के साथ आपका कर्सर दिखाई देता है। Work
Area के उपर
की ओर बाई से दाईं ओर A,B,C,D आदि Column
होता है। और बाएं ओर सीधा 1,2,3,4.. आदि Row होता है।
Status Bar
Status
Bar वर्क एरिया के ठीक नीचे स्थित
होता है। इसमें दो Tools होते हैं एक Zooming Scale, जिससे आप Work Area को बडा या छोटा कर सकते हैं। दूसरा View Mode होता है। इससे आप वर्क Area को अलग अलग Mode में देख सकते हैं।
Sheet Tab
Work Area
के नीचे बाईं ओर Sheet 1, Sheet 2, Sheet 3 आदि कुछ Tabs होते हैं जिसे Sheets Tab कहा जाता है। जिस तरह अलग अलग Tabs से अलग अलग Tools प्रदर्शित होते हैं उसी तरह Sheets Tab से आप अलग अलग Sheets एक ही Document
में बना सकते हैं। आप नया Sheet भी Add कर सकते हैं या इसे Rename भी कर सकते हैं।
Scroll Bar
Work Area
के दाईं ओर अथवा नीचे एक Bar होता
है जिसे Scrollbar कहा जाता है, इसका
इस्तेमाल Worksheet को उपर या नीचे Scroll करने के लिए किया जाता है। इसे Drag करके Sheets
को उपर नीचे या बाईं दाईं
सरकाया जा सकता है। इस तरह दो Scroll Bar होता है, एक
Horizontal Scrollbar और दूसरा Vertical Scrollbar.
MS Excel क्यों सीखना जरूरी है?
आज के डिजिटल युग में,
Microsoft Excel विभिन्न
क्षेत्रों में सबसे लोकप्रिय और सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला
सॉफ्टवेयर है। वास्तव में, वर्तमान में एक्सेल एक सामान्य
आवश्यकता बन गई है जिसे हर नौकरी चाहने वालों को सीखना चाहिए। Excel की लोकप्रियता इसके कई लाभों के साथ-साथ बढ़ रही है। एक्सेल का सबसे
बडा फायदा इसका यूजर इंटरफेस हैं जो समझने और सीखने में आसान हैं। इसमें data management को सरल बनाने के लिए कई फॉर्मूला है। इसके इस्तेमाल करने के लिए कम
रैम और मेमोरी की आवश्यकता है।
Microsoft Excel का उपयोग विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में किया जा सकता है। कंपनियों
के लिए Microsoft Excel का इस्तेमाल डेटा और चार्ट बनाने, संपादित
करने, छांटना, विश्लेषण करने, सारांशित
करने और प्रारूपित करने, वित्तीय रिकॉर्ड और वित्तीय बजट बनाने, निवेश
की गणना और प्रबंधन, ऋण, बिक्री, इन्वेंट्री, मूल्य
का संचालन करने विश्लेषण और अनुसंधान करने, मुद्रा परिवर्तित करने, गणितीय
समीकरणों को ग्राफ़ करने, और इसी तरह कई अन्य कार्यों के लिए
किया जाता है।
दोस्तो आशा करता हॅ की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगीं
अगर आपकों यह जानकारी अच्छी लगी होगी तो इसे अपने दोस्तो कें साथ शेयर जरूर करें ताकी वो भी कुछ अच्छा सिख सके और इसकी जानकारी प्राप्त कर सके
धन्यवाद
Knowladge Full Details
ReplyDeleteब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद
Deleteजानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें
Most Welcome for Blog
ReplyDeleteजानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें
Jankari Achhi lagi
ReplyDeleteBEST KNOWLADGE OF MS EXCEL
ReplyDeleteSuperb blog
ReplyDelete